Friday, August 7, 2015

30 साल बाद रेखा और सलमान इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर

सोचो, अगर किसी फिल्म में
एक बार फिर सलमान खान, खूबसूरत रेखा के साथ
स्क्रीन शेयर करते नजर आ जाएं तो कैसा लगेगा?
खैर, कल्पना करने की जरूरत नहीं है,
क्योंकि यह जल्द ही मुमकिन होने वाला है।
जी हां, खबर है कि रेखा और सलमान एक बार फिर
स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगे।

जिस फिल्म में दोनों को एक साथ दोबारा देखने का मौका मिलेगा, वो
फिल्म भी बहुत खास है। बात कर रहे हैं
अगली ईद पर रिलीज होने
वाली सलमान की फिल्म 'सुल्तान'
की। इस फिल्म में रेखा, सलमान की मां
की भूमिका में नजर आ सकती हैं। एक
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए निर्माताओं ने हाल ही में
रेखा से संपर्क किया था, जिन्होंने हां भी कह दिया
है।
अगर ऐसा हुआ तो रेखा और सलमान 30 साल बाद
किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले
दोनों फिल्म 'बीवी हो तो एेसी'
में दिखे थे। दिलचस्प बात यह भी है कि सलमान
की यह पहली फिल्म थी।
हालांकि यह अलग बात है कि पहचान उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार
किया' से मिली थी।

वैसे रेखा और सलमान के बीच अच्छी
बॉन्डिंग है। पिछले साल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के
आठवें सीजन में यह बखूबी देखने को
भी मिला था। हालांकि रेखा और सलमान फिल्म 'सुल्तान'
में एक साथ नजर आएंगे, इसकी अब तक आधिकारिक
पुष्टि नहीं हुई है।

No comments: