Saturday, August 8, 2015

ये हैं राजस्थान की 'राधे मां', अन्ना हजारे को किया था सपोर्ट

राजस्थान की महेश्वरी परिवार से आने वाला यह चेहरा राधे मां के कारण सुर्खियों में है। यह चेहरा है आइटम गर्ल पूनम झवर का। दरअसल पूनम ने फिल्म 'ओह माय गॉड' में राधे मां जैसा रोल किया था। पूनम का जन्म राजस्थान में हुआ लेकिन उनकी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई मुम्बई में हुई। उन्होंने किलर जीन्स, डव साबुन के साथ-साथ कई चीजों का ऐड भी किया है।
अन्ना हजारे के अभियान में भी ले चुकी हैं हिस्सा
पूनम ग्लैमर की दुनिया के अलावा महिलाओं के लिए काम करने वाले सामाजिक समूहों और एनजीओ में भी सक्रिय हैं। 2011 में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान पूनम अन्ना हजारे के साथ भी जुड़ी।
किस परिवार से हैं पूनम
पूनम का जन्म एक बिजनेसमैन फैमिली में हुआ है। उनकी मां पूजाश्री जानी-मानी पोएट (कवयित्री) और लेखिका हैं। उन्हें अपनी कविताओं के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। पूजाश्री को सितंबर 2013 में मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार भी मिल चुका है। यही नहीं उन्होंने ऑल इंडिया पोएट्री कॉम्पिटीशन में भी पहला पुरस्कार जीता था। पूजाश्री का जन्म 29 मार्च 1951 में राजस्थान में हुआ। उन्हें राजस्थानी ट्रेडिशन बेहद पसंद है। यह उनके पहनावे में दिखाई देता है। वो हिन्दी के अलावा राजस्थानी भाषा में भी कई किताबें लिख चुकी हैं।
राधे मां पर ये है आरोप
खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।