Thursday, August 13, 2015

हाईटेक दीवार, पूल के अंदर म्यूजिक सिस्टम, कुछ ऐसा है बिल गेट्स का घर

फोर्ब्स ने टेक जगत के टॉप 20 अमीरों की सूची तैयार की है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक शीर्ष पर हैं। उनके पास 5.1 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर ओरेकल के चेयरमैन एलिसन हैं। उनकी नेटवर्थ 3.2 लाख करोड़ रुपए है। टेक जगत के तीसरे सबसे बड़े अमीर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजो हैं। उनके बाद फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और अलीबाबा के प्रमुख जैक मा हैं।
गेट्स ने वर्ष 2000 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ पद त्याग दिया था। इसके बाद भी वे कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। 59 वर्ष के बिल गेट्स आज कंपनी के टेक्नोलॉजी एडवाइजर हैं। इसके अलावा गेस्ट के घर से भी जुड़े कई फैक्ट्स हैं जिन्हें आप शायद ही जानते हों। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको दिखाने जा रहा है टेक जगत के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स का घर-
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स का बंगला वॉशिंगटन में है। वॉशिंगटन झील के पास मौजूद इस बंगले का नाम शानाडू है। ये करीब 1.5 एकड़ (66,000 स्क्वेयर फीट) में फैला हुआ है, जिसमें 7 बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, स्विमिंग पूल, 2,300 स्क्वेयर फीट का रिसेप्शन हॉल और 2,500 स्क्वेयर फीट में जिम का इंतजाम किया गया है। खूबसूरत इंटीरियर के साथ यह बंगला आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है।
1. हाईटेक हैं दीवार-
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक को टेक्नोलॉजी से इतना लगाव है कि वे अपने घर की दीवारों पर भी इसके प्रयोग से नहीं चूके। जी हां, बिल गेट्स के घर की दीवारें भी हाईटेक हैं। घर की दीवारों पर ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे टच करके इसके आर्टवर्क को बदला जा सकता है।

बता दें कि, इसमें पहले से ही कई थीम्स और वॉल पेपर स्टोर किए गए हैं। जिन्हें गेट्स या उनके परिवार के लोग अपनी पसंद के हिसाब से बदलते रहते हैं। इसे तैयार करने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।

मिथुन को छोड़ श्रीदेवी ने थामा था अपनी उम्र से 8 साल बड़े बोनी कपूर का हाथ

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में से एक श्रीदेवी 52 साल की हो गई हैं। वैसे, फिल्म 'सदमा' की याददाश्त खोई हुई मासूम लड़की का किरदार हो या फिर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में हवा हवाई गाकर अपने चुलबुलेपन से दर्शकों को सिनेमा के जादू का अहसास करवाने की बात, श्रीदेवी ने सिल्वर स्क्रीन पर निभाए अपने हर किरदार से दर्शकों को एंटरटेन किया। श्रीदेवी का नाम एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से अस्सी और नब्बे के दशक में दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ी। साल 1996 में श्रीदेवी ने अपनी उम्र से लगभग 8 साल बड़े प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंका दिया था। बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी और मिथुन के अफेयर्स की चर्चाएं आम थीं।
4 साल की उम्र में किया डेब्यू
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म में अभिनय किया था। साल 1976 तक श्रीदेवी ने कई साउथ इंडियन फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। बतौर एक्ट्रेस उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में आई तमिल फिल्म 'मुंदरू मुदिची' से की। श्रीदेवी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। श्रीदेवी ने अपनी शादी के लगभग 15 साल के बाद गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के साथ कमबैक किया। श्रीदेवी को भारत सरकार ने साल 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें 'चालबाज' (1992) और 'लम्हे' (1990) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
'सोलहवां सावन' से किया बॉलीवुड डेब्यू
हिंदी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म 'सोलहवां सावन' से की। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। श्रीदेवी वापस साउथ इंडियन फिल्मों की ओर लौट गईं। साल 1983 में श्रीदेवी ने एक बार फिर फिल्म 'हिम्मतवाला' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और फिर यहीं की होकर रह गईं। फिल्म की सफलता के बाद बतौर एक्ट्रेस वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड के जंपिंग जैक यानी जितेन्द्र लीड रोल में थे।
'नगीना', 'मिस्टर इंडिया' और 'चालबाज', हर फिल्म में अलग अंदाज
साल 1986 में रिलीज फिल्म 'नगीना' श्रीदेवी के सिने करियर की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में श्रीदेवी ने इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया। इस फिल्म का गाना 'मैं तेरी दुश्मन दुश्मन तू मेरा...' में श्रीदेवी ने अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स दिखाए। खास बात यह है कि इसके बाद भी नाग-नागिन जैसे विषय पर कई फिल्में बनीं, लेकिन किसी को भी 'नगीना' जैसी सफलता हासिल नहीं हो सकी। साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' श्रीदेवी की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। साल 1989 में श्रीदेवी के सिने करियर की एक और अहम फिल्म 'चालबाज' रिलीज हुई। इस फिल्म में श्रीदेवी ने दो जुड़वां बहनों की भूमिका अदा की थी।
1996 में बोनी कपूर से शादी कर सबको चौंकाया
समय-समय पर श्रीदेवी का नाम उनके को-एक्टर्स के साथ जुड़ता रहा। एक दौर में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर्स के किस्से भी खूब मशहूर हुए, लेकिन श्रीदेवी ने साल 1996 में अपने फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को चौंकाते हुए अपने से 8 साल बड़े उम्र के बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली। कहा जाता है कि श्रीदेवी यह शादी टालना चाहती थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें यह शादी करनी ही पड़ी। ऐसा भी कहा जाता है कि श्रीदेवी अपनी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। मीडिया में उस समय चली खबरों के अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं।
जाह्नवी और खुशी की मां हैं श्रीदेवी
अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की दो बेटियों हैं। एक जाह्नवी हैं जबकि दूसरी बेटी का नाम खुशी कपूर है। गौरतलब है कि श्रीदेवी, बोनी की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी मोना सूरी कपूर से बोनी को एक बेटा अर्जुन कपूर और एक बेटी अंशुला कपूर हैं।

अक्षय के बेटे ने देखी 'ब्रदर्स', स्क्रीनिंग पर शाहरुख की बेटी भी मौजूद

मुंबई के लाइटबॉक्स थिएटर में बीते बुधवार अपकमिंग फिल्म 'ब्रदर्स' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर लीड एक्टर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी थिएटर से बाहर निकलते हुए क्लिक की गईं।
'ब्रदर्स' में लीड किरदार निभा रहे अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने भी स्क्रीनिंग अटेंड की। इसके अलावा आशुतोष राणा वाइफ रेणुका शहाणे के साथ पहुंचे। प्रोड्यूसर करन जौहर, एक्टर किरण कुमार और एक्ट्रेस नफीसा अली भी थिएटर से बाहर निकलते हुए देखे गए।
बता दें, करन मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रदर्स' दो फाइटर भाइयों की कहानी है, जिनका किरदार अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। इनके अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में दिखेंगे।