मुंबई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। गणपति की स्थापना के लिए लोगों ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। खास बात ये है कि इन्वेस्टमेंट के साथ लोगों ने गणपति की मूर्तियों का इन्श्योरेंस भी कराया है। मुंबई के सबसे अमीर गणपति पंडालों में से एक जीएसबी मंडल के गणपति का इन्श्योरेंस सबसे महंगा कराया गया है। यहां हर साल सोने-चांदी का चढ़ावा सबसे अधिक आता है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसबी मंडल के गणपति का इन्श्योरेंस 237 करोड़ का किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मनी भास्कर अपने रीडर्स को मुंबई के गणपति पंडालों के बारे में जानकारी दे रहा है।
सोने से बने हैं हाथ, कान और मुकुट
मुंबई के जीएसबी मंडल के गणपति का इन्श्योरेंस कराने के पीछे वजह कुछ और है। दरअसल, गणपति की पूरी मूर्ति सोने से बनी है। इसमें हाथ, कान और मुकुट में करीब 70 किलो सोने लगा है। यह सोना चढ़ावे से ही इकट्ठा किया गया था। वहीं, गणपति के आसन बनाने के लिए करीब 470 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लागत के मुताबिक ही इन्श्योरेंस की कीमत तय की गई है।
21 करोड़ सिर्फ आभूषण का बीमा
गणपति मंडल के अध्यक्ष के मुताबिक, गणपति की मूर्ति की सुरक्षा से लेकर पूरी व्यवस्था की इन्श्योरेंस कराया गया है। 237 करोड़ में से 21 करोड़ सिर्फ गणपति के आभूषणों के इन्श्योरेंस का है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए 'लालबाग के राजा' का कितने में हुआ इन्श्योरेंस...