मुंबई. डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म ने 16 दिन में 283.16 करोड़ की नेट कमाई (ग्रॉस कलेक्शन 378.44 करोड़ रुपए) की है। इसके साथ ही यह डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान स्टारर 'धूम 3' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। गौरतलब है कि 'धूम 3' का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 280.25 करोड़ रुपए (ग्रॉस कलेक्शन 372 करोड़ रुपए) है। इस लिस्ट में आमिर खान स्टारर 'पीके' 339 करोड़ रुपए की नेट कमाई (ग्रॉस कलेक्शन 489 करोड़ रुपए) के साथ पहले स्थान पर है।
शनिवार जको कमाए 6.80 करोड़
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, तीसरे शनिवार 'बजरंगी...' की कमाई 6.80 करोड़ रुपए रही। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "#BajrangiBhaijaan [Week 3] Fri 4.11 cr, Sat 6.80 cr. Total: ₹ 283.16 cr. ALL TIME BLOCKBUSTER" यह आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 519.24 करोड़
गुरुवार तक 'बजरंगी भाईजान' का ओवरसीज कलेक्शन 140.80 करोड़ रुपए था। इसे और घरेलू बॉक्स ऑफिस के ग्रॉस कलेक्शन को मिला दिया जाए तो फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 519.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
No comments:
Post a Comment