साल 2009 में अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बन कर इतिहास रचने वाले बराक ओबामा आज (4 अगस्त) 54 साल के हो गए। एक दौर ऐसा भी था जब ओबामा चुनाव में हार और पत्नी मिशेल की बेरुखी के बाद आत्महत्या के बारे में सोचने लगे थे। एडवर्ड क्लेन की किताब 'द एमेच्योर' के मुताबिक, ओबामा साल 2000 में जब शिकागो से प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए खड़े हो रहे थे, तब मिशेल भड़क गई थीं। मिशेल ने ओबामा से चुनाव नहीं लड़ने को कहा था। पत्नी की जिद ओबामा की महत्वाकांक्षा पर भारी पड़ रही थी। वह बहुत निराश हो गए थे।
दोस्तों को डर था कि ओबामा कहीं आत्महत्या न कर लें। दूसरी तरफ, मिशेल ने तलाक के पेपर तैयार करा लिए थे। वह इस बात से निराश थीं कि ओबामा ने उनकी सलाह नहीं मानी। उस वक्त ओबामा-मिशेल की शादी को आठ साल हो गए थे। 2000 में शिकागो सीट पर ओबामा का मुकाबला बॉबी रश के साथ था। आखिरकार वही हुआ जिसका मिशेल को डर था। ओबामा ये चुनाव हार गए। ऐसा लगा अब ओबामा का राजनीतिक करियर खत्म हो गया। ओबामा के लिए वह समय काफी मुश्किलों भरा था, लेकिन मिशेल ने सहानुभूति नहीं जताई। हालांकि, कुछ महीनों के बाद ओबामा और मिशेल के बीच मतभेद दूर हो गए।
हवाई में हुआ जन्म
बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त, 1961 को हवाई के होनोलूलू शहर में केपिओलानी मेडिकल सेंटर में हुआ था। ओबामा के पिता का नाम बराक ओबामा सीनियर है। वो केन्या के रहने वाले थे, जबकि मां अन्न दुन्हम श्वेत अमेरिकन महिला थीं। ओबामा जब दो साल के थे, तभी दोनों का तलाक हो गया था।

इस्लाम मानने की उड़ी अफवाहें
दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में रहने और कीनियाई मुस्लिम पिता के बेटे होने की वजह से दक्षिणपंथियों ने ये खूब प्रचार किया कि ओबामा गुप्त रूप से इस्लाम धर्म को मानते हैं। हालांकि, बराक ओबामा इन अफवाहों को गलत साबित करने में सफल रहे।

मिशेल से लॉ फर्म में हुई मुलाकात
न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट ओबामा शिकागो के गरीब इलाकों में तीन साल तक कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल में पढ़ाई की।
शिकागो की एक लॉ फर्म में काम करते हुए वे मिशेल रॉबिन्सन से मिले और 1992 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी दो बेटियां मलिया और साशा हैं। हार्वर्ड की डिग्री के बाद वे नागरिक अधिकार मामलों की वकालत करने लगे। फिर वे यूनिवर्सिटी ऑफ़ शिकागो में पढ़ाने लगे।

ओबामा का करियर
बराक ओबामा ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल में पढ़ाया। डेविस-माइनर-बार्नहिल एंड गैलेंड लॉ फर्म के अटॉर्नी और हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अश्वेत प्रेसिडेंट।

सीनेट के पहले अश्वेत कॉकस सदस्य।
1997 और 2004 में इलिनॉयस से सीनेट के लिए चुने गए।
2008 और 2012 में बराक ओबामा को अमेरिका का प्रेसिडेंट घोषित किया गया।
नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजे गए
साल 2009 में ओबामा को शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। हमेशा अपने साथ गुडलक और मडोना का छोटा स्टैचू रखने वाले ओबामा ने एक एल्बम में अपनी आवाज देने के लिए ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता है। वो फैंटेसी नॉवेल हैरी पॉटर के भी शौकीन हैं और उन्होंने इसकी सभी सीरीज पढ़ी हैं।

No comments:
Post a Comment