Saturday, April 2, 2016

'बालिका वधु' फेम प्रत्युषा ने किया सुसाइड, पुलिस कर रही ब्वॉयफ्रेंड से पूछताछ

मुंबई. बालिका वधु फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रत्युषा अपने घर में फांसी से लटकी मिलीं। उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 25 साल की प्रत्युषा ने शाम चार से पांच बजे के बीच सुसाइड की। एक दिन पहले हुई थी ब्वॉयफ्रेंड से लड़ाई...
- प्रत्युषा के करीबी दोस्तों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर dainikbhaskar.com को बताया कि प्रत्युषा की एक दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से लड़ाई हुई थी।
- प्रत्युषा को शक था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड का किसी और से अफेयर चल रहा है।
- प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड से पुलिस पूछताछ कर रही है।
- उनके एक पुराने ब्वॉयफ्रेंड के हवाले से यह भी पता चला है कि वे पहले भी जान देने की कोशिश कर चुकी थीं।
- एक बार किसी बात पर बहस के बाद प्रत्युषा ने चलती कार से कूदने की कोशिश की थी।
- सारा खान, गुरमीत चौधरी, देबिना, सिद्धार्थ शुक्ला हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।
- प्रत्युषा को पॉपुलैरिटी 'बालिका वधु' सीरियल से ही मिली। इसके बाद वे बिग बॉस-7 में नजर आईं। 
- आखिरी बार वे टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में नजर आई थीं।
कई शोज में आ चुकी हैं नजर
- प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधू' के अलावा 'झलक दिखला जा 5', 'बिग बॉस 7', 'इतना करो न मुझे प्यार' और 'कॉमेडी क्लासेस' में भी नजर आ चुकी हैं। 
- इन दिनों वे कलर्स के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में काम कर रही थीं।
- हाल ही में वो सोनी टीवी पर आने वाले रियलटी शो पावर कपल में भी अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल के साथ नजर आ चुकी हैं।
- शो के दौरान उनके साथ काम कर चुके सलिल अंकोला ने बताया कि वो इस साल राहुल के साथ शादी करने वाली थीं।
- प्रत्युषा का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर में हुआ था।
चर्चा में रहा था एक्स ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा
- प्रत्युषा का उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा से झगड़ा काफी चर्चा में रहा था।
- प्रत्युषा ने मकरंद पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।
- हालांकि, पूरे मामले में मकरंद का तर्क था कि प्रत्युषा ने उन्हें धोखा दिया है।
बदसलूकी का लगाया था आरोप
- प्रत्युषा ने हाल ही में 10 लोगों पर घर में घुसकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। 
- प्रत्युषा ने आरोप लगाया था कि घर में घुसे लोगों ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के बारे में पूछा।
- जब एक्ट्रेस ने कहा कि राहुल घर पर नहीं हैं, तो उनसे छेड़छाड़ की गई।
क्या है मामला?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल ने कोटक महिंद्रा बैंक से कार लोन लिया था।
- वे इसकी ईएमआई रेग्युलरली नहीं भर रहे थे।
- वे अमित दलवी नाम के रिकवरी एजेंट के कॉन्टैक्ट में थे।
- राहुल ने 31 दिसंबर को दलवी को फोन कर कहा था कि वे आकर एक इन्स्टॉलमेंट ले जाएं।
- जब दलवी उस दिन राहुल के घर पहुंचे तो राहुल ने उनसे मारपीट की। 
- इसके बाद राहुल के खिलाफ रिकवरी एजेंट दलवी ने कांदिवली पुलिस थाने में 1 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई।
- इसके बाद दलवी अपने साथियों को लेकर प्रत्यूषा के घर पहुंचा। 
- प्रत्यूषा ने कहा कि राहुल शहर से बाहर हैं। इस पर दलवी चला गया।
- आरोप है कि दलवी और उसके साथी सोमवार शाम दोबारा प्रत्यूषा के घर गए।
- इस बार उन्होंने पुलिसवालों जैसी वर्दी पहन रखी थी। राहुल घर पर नहीं मिला तो प्रत्यूषा से बदसलूकी की।

No comments: