Friday, April 8, 2016

विराट और अनुष्का को करीब लाने में सलमान का अहम रोल - anushka sharma and virat kohli news



विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई में बुधवार की रात एक रेस्त्रां के बाहर देखा गया। दोनों बांद्रा इलाके के एक होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे। अब खबर है कि इस डिनर के बाद दोनों अलग-अलग कारों से सलमान खान के घर पहुंचे। जबरदस्त चर्चा है कि सलमान ही अनुष्का और विराट में सुलह करवा रहे हैं।
खबरी ने बताया 'दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं और सलमान खान ने दोनों का पैचअप कराया है।' खबरी ने आगे कहा 'बुधवार विराट-अनुष्का ने पहले बांद्रा के एक होटल में डिनर किया। इसके बाद दोनों साथ निकले। अलग-अलग गाड़ियों से दोनों बांद्रा में ही सलमान के घर पहुंचे। दोनों के रिलेशनशिप को पटरी पर लाने में सलमान का अहम रोल है।'
एशिया कप से पहले विराट ने क्रिकेट से लीव लिया था लेकिन अनुष्का सलमान के साथ 'सुल्तान' की शूटिंग में बिजी हो गई थी। समझा जाता है कि उसी के बाद दोनों में अनबन और बढ़ गई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट के जरिए सख्त नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर अनुष्का ने विराट को मैसेज किया था।
इंडिया के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। तब कपल एक शैम्पू ऐड में साथ नजर आया था। इसके बाद मीडिया में ये बात तब सामने आई जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। एयरपोर्ट से विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे। लगातार ये कपल अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया। बावजूद इसके लगातार ये कपल रिलेशनशिप से इनकार करता रहा। अनुष्का हमेशा ही विराट को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं।
वैसे सलमान खान का परिवार क्रिकेट का जबरदस्त शौकीन है और अक्सर क्रिकेटर उनके घर आते रहते हैं।

No comments: