Friday, March 25, 2016

गर्लफ्रेंड के साथ सलमान खान शिफ्ट हो जाएंगे रोमा‍निया:

लगता है ‍सलमान खान की उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड से शादी को लेकर चल रही चर्चाअों का अंत होना अब तय है। सुपरस्टार ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' के प्रचार इवेंट में इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
मुंबई में हुए इस इवेंट में सलमान ने कहा है ' मैं जल्द ही रोम‍ानिया शिफ्ट होने वाला हूं। मुझे नहीं लगता कि ये बताने की जरूरत है कि किसके साथ! हम शादी नहीं कर रहे, 'लिव इन' में रहेंगे। मुझे लिव इन की आदत है और लूलिया को भी। ऐसे में हम दोनों को ही कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं उनका चौथा पार्टनर हूं और वे मेरी आठवीं... नहीं-नहीं शायद दसवीं पार्टनर हैं। मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैंने गिनती सोमी अली से शुरू की है।'
सलमान खान ने यहां यह भी स्पष्ट कर दिया कि 'सुल्तान' उनकी आखिरी फिल्म होगी। वजह उन्होंने तो नहीं बताई लेकिन हमारे खबरी को इसकी जानकारी है। खबरी ने बताया 'अरबाज और सोहेल की हरकतों के मद्देनजर सलमान ने माता-पिता सहित देश छोड़ने का फैसला लिया है। उन्हें नहीं लगता कि दोनों ने देश में रहने लायक माहौल छोड़ा है। दोनों के कारण ही महत्वकांक्षी योजना 'मेक इन इंडिया' को तगड़ा झटका लगा।
दोनों ने मिलकर दो साल में कई स्टार्टअप शुरू किए लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। सलमान ने दोनों को इरादा बदलने और घर पर ही रहने की सलाह दी। मनोरंजन के लिए एक क्रिकेट टीम भी दिलवा दी लेकिन वे खुद के साथ-साथ दूसरों का भी करियर बरबाद करने पर तुले हैं। सलमान के देश के सबसे बड़े नेता से दोस्ताना संबंध रहे हैं। दोनों मुफलिसी के दिनों में साथ ही पतंग उड़ाया करते थे। ऐसे में सुपरस्टार को लग रहा है कि वे इस नेता को कैसे अपना चेहरा दिखाएं। इसलिए ही वे रोमानिया जा रहे हैं।'

खबर तो यह भी है कि रोमानिया में सलमान के पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है इ‍सलिए ही वे गर्लफ्रेंड के ‍घर को अपना ठिया बना रहे हैं। सुपरस्टार की छोटी बहन को उनके इस फैसले से कड़ी दिक्कत है। वे उनके पनवेल वाले फार्महाउस पर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।

No comments: