अमेरिका में बनी फिल्म 'द जंगल बुक' दुनियाभर में धूम मचा रही है। फिल्म के एक्टर नील सेठी की एक्टिंग के चर्चे भी हर तरफ है। यह और बात है कि नील को भारतीय मूल के विदेशी एक्टर का तमगा दे दिया गया है। असल में ऐसा है नहीं। नील सेठी मूलत: हरियाणा के डबवाली शहर (सिरसा जिला) के रहने वाले हैं। नील का परिवार फिलहाल अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहता है। नील के दादा डॉ. रामजीदास सेठी का जन्म सिरसा के डबवाली में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक करीब 45 साल पहले अमेरिका जाकर बसे डॉ. रामजीदास अब भी हर साल डबवाली आते हैं। उनका पुश्तैनी मकान यहीं के अरोड़वंश गुरुद्वारा के पीछे मौजूद है। नील भी बचपन में परिवार के साथ डबवाली आ चुका है। नील के पापा डॉ. सैम और मां डॉ. रत्ना सेठी अमेरिका में डेंटल सर्जन हैं।
यह बात तो सभी जानते हैं कि मोगली के रोल के लिए नील सेठी को दो हजार से ज्यादा बच्चों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था। 'द जंगल बुक' एक एनिमेटेड मूवी है जिसमें नील एकमात्र मानव किरदार है। फिल्मों के जानवरों को बॉलीवुड के सितारों ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं फिल्म के इंग्लिश वर्जन में बेन किंग्सले जैसे एक्टर्स ने अपनी आवाज दी है।
आपको बता दें कि 22 दिसंबर 2003 में अमेरिका में जन्मे नील फिलहाल छठी क्लास के स्टूडेंट है। जंगल बुक के डायरेक्टर जॉन फेवरू ने नील को स्कूल में एक प्ले में एक्टिंग करते हुए देखा तो वह उसके टैलेंट से बेहद इंप्रेस हुए। उन्होंने मोगली का रोल प्ले करने के लिए उसे ऑडिशन देने के लिए इनवाइट किया। नील के परफॉर्मेंस से इम्प्रेस जॉन ने उसे अपनी फिल्म के लीड रोल में लेने और इसके लिए 30 करोड़ रुपए मेहनताने की पेशकश उनके पैरेंट्स के सामने रखी। इस पेशकश को उनके परिवार ने मान लिया। आज मोगली के किरदार ने उन्हें दुनियाभर में सबका चहेता स्टार बना दिया है।
No comments:
Post a Comment