पिछले माह परिवार के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए पूर्व भाजपा सांसद व क्रिकेटर/कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू की टांग में चोट आई है। सिद्धू यात्रा के दौरान गिर गए थे। उन्होंने इस चोट को मामूली समझा। धीरे-धीरे टांग में खून जमने लगा, जिससे उनको दर्द होने लगा। रविवार को वह अपोलो अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए, जहां डाक्टरों ने उनकी टांग का एक्सरे किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। दवाइयों से वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। - See more at: http://naidunia.jagran.com/national-navjot-singh-sidhu-hospitalized-496011#sthash.1SifsCnq.dpuf
No comments:
Post a Comment