Monday, August 17, 2015

टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद अचानक लिया गया ये फैसला

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को कुछ बड़े कदम तो उठाने ही थे और ऐसा ही हुआ भी है। टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट से पहले अपनी टीम को 15 सदस्यीय से 16 सदस्यीय करने का फैसला ले लिया है। इसके लिए उन्होंने टीम में एक और खिलाड़ी को शामिल करने का फैसला लिया है जो अगले मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेल भी सकता है। ये खिलाड़ी हैं ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी। भारतीय चयनकर्ताओं ने दूसरे टेस्ट के बाद अब तक किसी खिलाड़ी को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के संकेत तो नहीं दिए हैं लेकिन बिन्नी के रूप में एक अतिरिक्त खिलाड़ी को टीम से जरूर जोड़ दिया है। बीसीसीआइ ने ऐलान कर दिया है कि टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है इसलिए अब टीम 15 की जगह 16 सदस्यीय हो जाएगी। पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले शिखर धवन के हाथ में चोट जरूर लगी है लेकिन फिलहाल उनको लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा सकते हैं कि टीम में कुछ बदलाव देखने को मिलें। वहीं, दूसरी तरफ मुरली विजय भी अब फिट होते नजर आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में वापसी के इरादे से उतरने वाली टीम इंडिया किन बदलावों से गुजरती है। -

Lenovo ने Transparent Display वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठाया

Lenovo ने पिछले हफ्ते अपने ऑनलाइन ब्रैंड (जूक) Zuk को लांच करते हुए इस ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन Zuk Z1 चीन में लांच कर दिया है। कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी खासियत, इसका पारदर्शी डिस्प्ले है। चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर Z1 के लांच इवेंट की कुछ इमेजेस पोस्ट हुई, इनमें इस मूल डिवाइस के स्क्रीन पर कोई फ्रेम नहीं नजर आ रहा और इसका डिस्प्ले एक शीशे की तरह पारदर्शी है। यह मूल फोन परंपरागत स्मार्टफोन के लगभग सभी फंक्शन परफॉर्म कर सकता है जैसे- इमेजेस को दिखाना, फोन- कॉल्स करना, म्युजिक बजाना और इत्यादि और इस डिवाइस में एंड्रायड जैसा इंटरफेस फीचर है। यद्दपि अभी तक Zuk के इस prototype स्मार्टफोन के पारदर्शी डिस्प्ले के बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, बस डिस्प्ले पर एक लड़की की तस्वीर दिख रही है, जो हाइ पिक्सल डेंसिटी की ओर संकेत करती है। यह कहने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि यह एक prototype स्मार्टफोन है, इसलिए अभी इसे मार्केट में नहीं देखा जा सकता, कम से कम अगले साल तक तो नहीं देखा जा सकता। साथ ही पारदर्शी डिस्प्ले बनाने वाली टेक्नोलॉजी, अभी फिलहाल हर जगह उपलब्ध नहीं है। Gizmo China द्वारा इस prototype पर से सबसे पहले पर्दा उठाया गया। लेनोवो ने अपने Zuk ब्रैंड के प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की पारदर्शी डिस्प्ले के साथ पहली झलक दिखाकर सीधे Samsung और LG जैसे कंपनियों से प्रतिस्पर्धा की है। ये दोनों कंपनियां भी पहले foldable Youm displays, ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले और बिना फ्रेम डिस्प्ले (bezel-less displays)वाले प्रोटोटाइप स्मार्टफोन पेश कर चुकी हैं। Zuk ने पिछले हफ्ते ही चाइना में Z1, नामक अपना पहला स्मार्टफोन, CNY 1,799 (करीब 18,250 रुपये) की कीमत के साथ लांच किया था। लेनोवो के इस नए ‘ओनली ऑनलाइन’ ब्रैंड का लक्ष्य चाइना में उभरे हुए Xiaomi से टक्कर लेना है। Zuk Z1में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है और फ्रंट पैनल में होम बटन उपलब्ध है। ध्यान दें कि Z1 स्मार्टफोन में उपलब्ध होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी काम करेगा। इस डिवाइस 2.5GHZ Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर 3GB का रैम और Adreno 330 GPU के साथ है, डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करने वाली यह डिवाइस एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है, इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। इस हैंडसेट की बैटरी 4100mAh की है। लेनोवो ने अभी फिलहाल अपने online-only स्मार्टफोन ब्रैंड को चीन के बाहर लांच करने की योजना के विषय में कुछ नहीं बताया है।

Thursday, August 13, 2015

हाईटेक दीवार, पूल के अंदर म्यूजिक सिस्टम, कुछ ऐसा है बिल गेट्स का घर

फोर्ब्स ने टेक जगत के टॉप 20 अमीरों की सूची तैयार की है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक शीर्ष पर हैं। उनके पास 5.1 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर ओरेकल के चेयरमैन एलिसन हैं। उनकी नेटवर्थ 3.2 लाख करोड़ रुपए है। टेक जगत के तीसरे सबसे बड़े अमीर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजो हैं। उनके बाद फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और अलीबाबा के प्रमुख जैक मा हैं।
गेट्स ने वर्ष 2000 में माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ पद त्याग दिया था। इसके बाद भी वे कंपनी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। 59 वर्ष के बिल गेट्स आज कंपनी के टेक्नोलॉजी एडवाइजर हैं। इसके अलावा गेस्ट के घर से भी जुड़े कई फैक्ट्स हैं जिन्हें आप शायद ही जानते हों। इस मौके पर dainikbhaskar.com आपको दिखाने जा रहा है टेक जगत के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स का घर-
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और अरबपति बिल गेट्स का बंगला वॉशिंगटन में है। वॉशिंगटन झील के पास मौजूद इस बंगले का नाम शानाडू है। ये करीब 1.5 एकड़ (66,000 स्क्वेयर फीट) में फैला हुआ है, जिसमें 7 बेडरूम, 24 बाथरूम, 6 किचन, स्विमिंग पूल, 2,300 स्क्वेयर फीट का रिसेप्शन हॉल और 2,500 स्क्वेयर फीट में जिम का इंतजाम किया गया है। खूबसूरत इंटीरियर के साथ यह बंगला आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है।
1. हाईटेक हैं दीवार-
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक को टेक्नोलॉजी से इतना लगाव है कि वे अपने घर की दीवारों पर भी इसके प्रयोग से नहीं चूके। जी हां, बिल गेट्स के घर की दीवारें भी हाईटेक हैं। घर की दीवारों पर ऐसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे टच करके इसके आर्टवर्क को बदला जा सकता है।

बता दें कि, इसमें पहले से ही कई थीम्स और वॉल पेपर स्टोर किए गए हैं। जिन्हें गेट्स या उनके परिवार के लोग अपनी पसंद के हिसाब से बदलते रहते हैं। इसे तैयार करने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।