Tuesday, March 1, 2016

सिलवेस्टर स्टॉलिन से प्रेरित होकर फिल्मों में आये जॉन

बॉलीवुड के अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि वह हॉलीवुड सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टॉलिन से प्रेरित होकर फिल्मों में आये। बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ,सिल्वेस्टर स्टॉलिन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
जॉन का कहना है कि वह भी स्टॉलिन के बहुत बड़े प्रशंसक है और उन्हीं से प्रेरित होकर फिल्म इंडस्ट्री में आये। उन्होंने कहा, ''जब मैंने स्टॉलिन की फिल्म रॉकी 4 देखी तो रोमांचित हो गया। मैं उनके जैसा दिखना चाहता था।"
जॉन की फिल्म रॉकी हैंडसम प्रदर्शित होने जा रही है। जॉन यह फिल्म सिलवेस्टर स्टॉलिन को दिखाना चाहते हैं। जॉन ने बताया कि वह अर्नाल्ड श्वार्जनेगर और ब्रुस विलिस जैसे सुपरस्टार के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार दूसरे हफ्ते भी 'नीरजा' का जलवा कायम

सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर लगातार कायम है। आपको बता दे कि यह फिल्म भारत में लगभग 700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 35.32 करोड़ रूपए का कारोबार किया था जबकि दूसरे शुक्रवार 3.15 करोड़ और शनिवार को और जबर्दस्त उछाल के साथ 5 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक 43.47 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।
इस फिल्म ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में घायल वंस अगेन को पीछे छोड़ते हुए एयरलिफ्ट के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है। यही नहीं इस हफ्ते कई और फिल्में रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने दूसरे वीकेण्ड भी जबर्दस्त कमाई की है।
पिछले कुछ सालों में रिलीज़ हुई अभिनेत्री प्रधान फिल्मों में भी 'नीरजा' ने रानी मुखर्जी, विद्या बालन, ऐश्वर्या राय,कंगना राणौत अनुष्का शर्मा जैसी टॉप अभिनेत्रियों की फिल्मों को पीछे कर दिया है।

पिछले कुछ सालों में रिलीज हई प्रियंका चोपड़ा की 'मैरी कॉम' और दीपिका की 'पीकू', करीना की 'हीरोइन' ने ही पहले हफ्ते में 'नीरजा' से ज्यादा कमाई की है।

ऑस्कर 2016 : रेड कार्पेट पर प्रियंका ने बिखेरा जलवा, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आई। लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद की डिजाइन कि गई सफेद रंग की स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं।
प्रियंका के सफेद गाउन के साथ कान में हीरे की बालियां और अंगूठियां और भी खूबसूरत लग रहे थे। सुनहरे भूरे रंग का स्मोकी आई लुक उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगा रहा था। प्रियंका ने इस समारोह की मेजबानी भी की।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ लिखा, 'हीरे लड़कियों के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। हैशटैग ऑस्कर।' प्रियंका रेड कार्पेट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर घबराई हुई थी कि कहीं अवॉर्ड पेश करते हुए ऑस्कर मंच पर गड़बड़ी न हो जाए।
patrika

रेयान सीक्रेस्ट ने प्रियंका से पूछा, 'क्या आपने नामों का प्रैक्टिस की?' जवाब में प्रियंका ने कहा, 'हां मैंने प्रैक्टिस की है। भगवान का शुक्र है कि मैंने सभी उम्मीदवारों के नाम पहले से रिकॉर्ड कर लिए थे क्योंकि मुझे लग रहा था, हे भगवान, मुझसे कोई गड़बड़ी न हो जाए।' लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा क्योंकि मैंने पहले से रिकॉर्ड कर लिया है और सब काम पूरा हो गया है।

'इंडियाज डॉटर' के लिए रेसुल को गोल्डन रील अवार्ड

ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुत्ती को हाल ही में चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'इंडियाज डॉटर' के लिए गोल्डन रील अवार्ड से नवाजा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लॉस एंजेलिस में किया गया था।
गौरतलब है कि 'इंडियाज डॉटर' राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को चलती बस में 23 वर्षीया प्रशिक्षु फिजियोथेरेपिस्ट के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित है।
रविवार को रेसुल ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'हमने गोल्डन रील अवाड्र्स में 'इंडियाज डॉटर' के लिए पुरस्कार जीता है। एशिया में पहली बार भारत को गोल्डन रील अवार्ड मिला है।'

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर संजय को दी 'गांधीगिरी' का अनुसरण करने की सलाह

हाल ही में जेल से रिहा हुए संजय दत्त के घर आने पर बॉलीवुड और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर खुशी जाहिर की है।
सजा काटकर घर लौटे संजय को शत्रुघ्न सिंहा ने फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' की तरह गांधीगिरी का अनुसरण करना की सलाह दी है।

सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि संजय को अब गांधीगिरी का अनुसरण करना चाहिए, जैसे उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस में बताई थी। उनके परिवार वाले और दोस्तों के लिए खुश हूं, जिन्होंने उनके रिहा होने का इंतजार किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'मैड मैक्स...' को दिया ऑस्कर

लॉस एंजेलिस।
सफेद गाउन में यहां 88वें एकेडमी अवार्ड में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड अभिनेता लीव श्राइबर के साथ 'बेस्ट फिल्म एडिटिंग' श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'मैड मैक्स : द फरी रोड' को ट्रॉफी भेंट की।
डोल्बी थियेटर में आयोजित समारोह में हॉलीवुड जगत के सितारों की भीड़ उमड़ी हुई थी और समारोही की चमक देखने लायक थी।