Do well, live well, and dress really well. and life is strange so dont waste time and fully enjoy
Wednesday, October 7, 2015
नवजोत सिंह सिद्धू को अस्पताल में भर्ती
Tuesday, October 6, 2015
महज एक मिनट के लिए बिक गया था Google.com!
गूगल का डोमेन
बिक्री के लिए उपलब्ध था वह भी
मात्र 12 डॉलर यानि 788 रुपये में, ऐसे में
तो कोई भी हाथों हाथ खरीदेगा, और
ऐसा ही किया भारतीय मूल के सन्मय
वेद ने। उन्हें जैसे ही इस बात की
जानकारी मिली खरीद लिया
Google.com और बन गए इसके मालिक पर
महज एक मिनट के लिए, क्येांकि जैसे ही
इस बात की जानकारी गूगल को हुई वेद
की यह खरीददारी कैंसिल कर दी
गयी।
‘India In A Day’ के लिए गूगल को मिला
रिडले स्कॉट, अनुराग कश्यप का साथ
अपने LinkedIn पोस्ट के जरिए पूर्व गूगल
कर्मचारी, सन्मय वेद ने कहा, वह गूगल
डोमेन इंटरफेस के बारे में काफी अधिक
सीख रहे थे और तभी Google.com डोमेन
की उपलब्धता की जानकारी मिली।
यह काफी अचरज की बात थी की
सर्वाधिक ट्रैफिक वाला डोमेन मात्र
12 डॉलर यानि 788 रुपये में बिक्री के
लिए उपलब्ध था। ऐसा देखते ही उन्होंने
तुरंत इसे खरीदने के लिए अपने कार्ट में रख
लिया पर उन्हें उम्मीद थी कि कोई
एरर होगा पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और
ट्रांजैक्शन काफी आराम से हो गया।
खरीददारी पूरी होने के बाद सन्मय
को दो मेल प्राप्त हुए जो कि किसी
डोमेन के बुकिंग के बाद नहीं मिलना
चाहिए। हालांकि उन्होंने इमेल के कंटेंट
को शेयर नहीं किया, वे Google.com
डोमेन से संबंधित हो सकते थे।
Android यूजर्स के लिए उपयोगी हैं ये एप्स
वेद ने कहा कि कंपनी से आमतौर पर 'आप
इस डोमेन को खरीद चुके हैं' मेसेज आता
है, लेकिन इसकी जगह उनके गूगल डैशबोर्ड
पर Google.com के डोमेन के कंट्रोल के मैसेज
आ गए। यही नहीं इंटरनल मेल्स भी आने
लगीं। उन्होंने इसकी जानकारी गूगल
सिक्यॉरिटी टीम को दी।
उन्होंने कहा, इसके साथ ही मेरा गूगल
सर्च कंसोल वेबमास्टर संबंधित मैसेजेस के
साथ ऑटो अपडेट था इसका मतलब
Google.com डोमेन का मालिकाना हक
मुझे मिल गया था।‘ हालांकि
खरीददारी सफल रही थी और उनके
क्रेडिट कार्ड पर उतनी ही रकम के लिए
चार्ज किया गया था, बाद में गूगल
डोमेन से उन्हें ऑर्डर कैंसिल का मैसेज
मिला और उनके पैसे भी लौटा दिए गए।
उन्होंने अपने LinkedIn पोस्ट में कहा,
फिलहाल डोमेन की उपलब्धता नहीं
दिख रही है और उन्होंने इस घटना के
बारे में गूगल सिक्योरिटी और गूगल को
बता दिया है।
'सिंह इज ब्लिंग' ने 3 दिनों में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज
ब्लिंग' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है।
महज तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का
आंकड़ा पार कर लिया है।
करीना कपूर ने अर्जुन कपूर को किस करने से किया
इंकार
रविवार को फिल्म ने 19.27 करोड़ रुपये बटोरे।
शुक्रवार को इसने 20.67 करोड़ जबकि शनिवार को
14.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म ने पहले वीकेंड में 54.44 करोड़ का बिजनेस
कर दिखाया है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने
ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, 'सिंह इज ब्लिंग ने शुरुआती
वीकेंड में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
रविवार को शानदार रहा। शुक्रवार को 20.67
करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़, रविवार को
19.27 करोड़। कुलः 54.44 करोड़।'
Sunday, October 4, 2015
Joke
ज्योतिषी : तुम्हारा नाम कविता है ?
कविता : जी महाराज
ज्योतिषी : प्रीत तेरे पति का नाम है ?
कविता : जी जी महाराज (हाँथ जोड़ते हुए)
ज्योतिषी : तेरे दो लड़के और एक लड़की है ?
कविता : जी जी महराज (आश्चर्य से झुक कर
प्रणाम करते हुए)
ज्योतिषी : तूने कल 10 किलो चावल खरीदे है ?
कविता : पैरो पर गिर कर महराज आप तो अंतरयामी
हो
ज्योतिषी : अगली बार कुंडली लाना राशन कार्ड
नही