Do well, live well, and dress really well. and life is strange so dont waste time and fully enjoy
Thursday, September 17, 2015
Wednesday, September 16, 2015
6 साल पहले 20 के थे आमिर खान अब हुए 50 के!
6 साल पहले 20 के थे आमिर खान अब हुए 50 के!
इसी साल 50 की उम्र पार कर चुके आमिर खान के लिए किसी चरित्र को फिल्मी पर्दे पर उतारना उसे सम्मान देने जैसा है. बॉलीवुड में शायद ही कोई कलाकार होगा जो इतनी गहराई से अपने फिल्मी किरदार के तह तक पहुंचता हो और उसे हमेशा के लिए जीवंत कर देता हो. आने वाली फिल्म ‘दंगल’ में भी आमिर खान कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसके बारे में बहुत ही कम फिल्मी अभिनेता सोचेंगे.
सिक्स पैक्स एब्स के इस जमाने में आमिर खान ने अपनी इस फिल्म के लिए वजन बढ़ाकर 68 किलो से 100 किलो कर लिया है. ये आमिर खान ही थे जिन्होंने दो साल पहले अपनी फिल्म ‘धूम 3’ के लिए परफेक्ट बॉडी बनाई थी.
इससे पहले फिल्म ‘थ्री इडियट’ में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने 20 साल के स्टूडेंट की भूमिका निभाकर सबको हैरान कर दिया था. अभिनेता आमिर खान की यही खूबी उन्हें दर्शकों के करीब ले जाती है.
आज हम हंड्रेड क्लब, टू हंड्रेड क्लब और थ्री हंड्रेड क्लब की बातें करते हैं दरअसल इसकी शुरुआत मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ही की थी. फिल्म ‘गजनी’, ‘थ्री इडियट’, ‘धूम 3’, ‘पीके’ ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए मिसाल कायम की है.
‘अंदाज अपना अपना’ में आमिर खान के साथ काम कर चुके राजकुमार संतोषी का मानना है कि आमिर एक ईमानदार, मेहनती, संवेदनशील और एक सच्चे दोस्त हैं. वहीं फिल्म ‘दिल चाहता है’ में इनके साथ दिल लगाने वाली प्रिती जिंटा ने उन्हें काम के प्रति समर्पित इंसान बताया. फिल्म ‘धूम 3’ के डायरेक्टर विजय कृष्णा अचार्या उन्हें शरारत करने वाले इंसान के रूप में देखते हैं वहीं फिल्म ‘लगान’ के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर उन्हें एक पहेली मानते हैं
Tuesday, September 15, 2015
Monday, September 14, 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)
