कथित धर्मगुरू राधे मां की
दिन--ब--दिन सामने आ रही कारगुजारी
हैरान करने वाली है। वह विरोधियों को
खरीदने की कोशिश करती हैं,
धमकियां देती हैं और जब बात नहीं
बनती तो वह प्यार का जाल भी
फेंकती हैं। ऐसी ही पोल राधे
मां के 13 साल पुराने विरोधी ने खोली है।
उनकी एक कथित फोन रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसे
एक न्यूज चैनल को फगवाड़ा में रहने वाले पूर्व विहिप नेता सुरिंदर
मित्तल ने उपलब्ध कराया है। बताते हैं कि फगवाड़ा में 30 मार्च
2002 की जागरण के बाद राधे मां अरण नंदा नाम के
एक कारोबारी के दीवान हाउस में
ठहरी हुई थीं। तभी घर के
बाहर राधे मां का विरोध शुरू हो गया। प्रदर्शन तीन घंटे
बाद राधे मां के माफी मांगने के बाद समाप्त हुआ था।
इस विरोध की अगुवाई सुरिंदर मित्तल ने की
थी। लेकिन 13 साल बाद भी राधे मां अपने
इस दुश्मन को नहीं भूली हैं।
सुरिंदर का दावा है कि उनके फोन पर राधे मां लगातार उन्हें परेशान
करने वाले वॉट्सएप मैसेज और कॉल्स करती
रहती हैं। बातचीत के कुछ अंश इस
प्रकार हैं--
सुरिंदर-- कौन बोल रहे हो।
राधे मां-- मैं राधे मां, देवी मां, बॉम्बे से। ये मेरा पंजाब का
नंबर है।
सुरिंदर -- ओए तू राधे मां नहीं हो
सकती, समझ गई न!
राधे मां-- हां।
सुरिंदर -- तू राधे मां नहीं हो सकती।
राधे मां-- क्यों?
सुरिंदर -- बताऊंगा सुबह क्यों क्या? तू इस समय फोन क्यों कर
रही है मेरे को?
राधे मां-- मैं ये बताने के लिए फोन कर रही हूं कि.
सुरिंदर-- मुझे बताने कि जरूरत नहीं है समझ गई ना।
राधे मां-- कोई तुम्हारी डिमांड है तो तुम..
सुरिंदर-- क्यों मुझे क्यों डिमांड है, मुझे किस चीज
की डिमांड होगी भई।
राधे मां-- तुझे चाहिए कुछ तो मैं तेरी हेल्प कर
सकती हूं।
सुरिंदर-- क्यों मुझे क्यों चाहिए, मैं तुझ जैसी से लेने
के लिए बैठा हूं।
---------------------------------------- हम
नाइट बर्ड हैं सुरिंदर-- तो आप 3 बजे रात को क्यों फोन करते हो
मुझे?
राधे मां-- क्योंकि हम ना रात को जागते हैं
सुरिंदर-- हैं?
राधे मां-- रात को जागते है हम, नाईट बर्ड हैं।
सुरिंदर-- नाइटबर्ड है तो मुझे क्यों जगाते हो?
राधे मां-- तुम्हारी कॉलर ट्यून सुनने के लिए।
सुरिंदर-- अच्छा तो कॉलर ट्यून इतनी पसंद है तो
अपने में फीड कर लो।
राधे मां-- हां, मैं अभी इसे फीड कर
लेती हूं।
सुरिंदर-- हां, तो कर लो फिर।
राधे मां-- हां।
सुरिंदर-- तो इसे फीड कर लो न, और मुझे मत
डिस्टर्ब मत किया करो।
राधे मां-- ठीक है, सॉरी नहीं
करेंगे अब से..
-------------------------------------- तुम्हें बोर
करने में मजा आता है राधे मां-- संगीत सब देवता
सुनते हैं, आज जगराता है, माता को मनाने के लिए, कृष्ण भगवान
गोपियों के साथ रास रचाते हैं, संगीत सुनते हैं।
सुरिंदर-- हां, तो आप भी रास रचाया करो, जो
मर्जी किया करो, मुझे फोन मत किया करो रात को।
राधे मां-- हां, मैं रचाती हूं, मैं रचाती हूं,
ओए होए होए होए, मैं तुम्हें बता रही हूं, मुझे
तुम्हें बोर करने में मजा आता है। तुम भी पागल,
हम भी पागल
सुरिंदर-- नहीं मैं ऐसे बोर नहीं होता हूं,
चिंता मत करो, मैं तो अपना फोन साइलेंट करके सोता हूं, सुबह
उठके देखता हूं मिस्ड कॉल, क्योंकि मुझे पता है तुम लोगों का,
पागल इकट्ठा हुए हैं जो भी है।
राधे मां-- हम पागल नहीं हैं भईया, हमारा दिमाग
खराब है ([गाते हुए)], क्योंकि देखो तुम्हारे साथ रहने के लिए
पागल, क्योंकि पागल को पागल ही मिलते हैं। तुम
भी पागल, हम भी पागल, पागलों
की टोली, पागल की
साथी, हा हा हा ([हंसते हुए)]
सुरिंदर-- हूं, सही बात है,
राधे मां-- तुम पागल, हम भी पागल, हम दोनों पागल
एक जैसे लगते हैं।
सुरिंदर-- हूं राधे मां-- देखो ये जितने वर्ल्ड के लोग हैं, ये वॉयस
सुनने के लिए पागल हैं, और तुम।
सुरिंदर-- तभी तुम उनके सामने बोलती
नहीं हो, बोलती बंद कर के
रखी हुई है अपनी।
राधे मां-- हां, क्योंकि मैं पागल हूं, मेरी वॉयस सुनने के
लिए वैसे ही तुम पागल हो और पागल के साथ तुम
बात कर रहे हो..।
सुरिंदर-- हा हा हा हा हा हा हा राधे मां-- मुझे
इसीलिए तुमसे प्यार हुआ क्योंकि तुम पागल हो।
------------------------------------ क्योंकि तुम
मुझे लव करते हो
राधे मां-- क्योंकि कृष्ण भगवान ने मुझे ये कहा, चाहे तुम मुझे
पत्थर मारे, चाहे तुम मुझे जूतियां मारे लेकिन प्यार तो तुम मेरे से
ही करते हो, क्योंकि मैं तुम्हारे दिल--दिमाग से
निकलती नहीं, क्योंकि तुम मुझे लव करते
हो।
सुरिंदर-- हूं, सही बात है।
राधे मां-- क्योंकि जो भक्त हैं वो तो मुझे भूल जाते हैं, लेकिन तुम
तो दिन में 10--20 बार मेरा फोटो देखते हो।
सुरिंदर-- अच्छा।
राधे मां-- क्योंकि तुम मुझे लव करते हो।
सुरिंदर-- अच्छा।
राधे मां-- हां।
सुरिंदर-- 10--20 बार तुम्हारी फोटो देखता हूं, कौन
सी?
राधे मां-- फोटोज, मेरी यू--ट्यूब की।
सुरिंदर-- यू--ट्यूब की, मैंने तो देखी
नहीं यू--ट्यूब में फोटो कभी।
राधे मां-- नहीं तुम दिन में 10--12 बार
मेरी फोटो देखते हो क्योंकि तुम मुझे लव करते हो।
सुरिंदर-- अच्छा, कितनी ज्ञानी हो
वैरी गुड।
राधे मां-- येस, येस अफकॉर्स।
सुरिंदर-- हूं, सही बात है।
राधे मां-- क्योंकि तुम से ज्यादा कोई मुझे लव करता ही
नहीं, क्योंकि मैं तुम्हारे दिल दिमाग से
निकलती ही नहीं
कभी भी।
सुरिंदर-- सही बात है।
राधे मां-- बाकियों के तो निकल जाती हूं, मैं।
सुरिंदर-- सही बात है।
राधे मां-- अब तुम याद मुझे करतो हो तो मुझे कॉल करना
ही प़़डेगा।
सुरिंदर--बिल्कुल।
राधे मां-- मैं रात को ही फ्री
होती हूं, क्योंकि दिन में कोई न कोई मेरे पास होता है,
तो बाकियों को तो नहीं बता सकती न कि तुम
मेरे से इतनी नफरत करते हो..
---------------------------------------- मैं तुम्हें
श्राप देती हूं.. राधे मां-- मैं तुम्हें श्राप
देती हूं ।
सुरिंदर-- फिटे मुंह तेरे बांदरी, तू श्राप देगी
मेरे को, तू श्राप क्या देगी मेरे को, तेरे को श्राप
मातारानी देगी, समझ गई ना, तेरा हालत वो
होगा लोगों के सामने आसाराम से बुरी हालत
होगी तेरी.जा तेरे को मैं बता रहा हूं नोट
कर ले तू बात मेरी।
राधे मां-- आज मैं तुम्हें।
सुरिंदर-- और तू जा, तू श्राप देगी मेरे को, तेरे पल्ले
क्या है, तेरे पल्ले क्या है, तू लोगों के सामने बोल
नहीं सकती, ब़़डी
फिरती है माता.चल बकवास ना कर फालतू।
Do well, live well, and dress really well. and life is strange so dont waste time and fully enjoy
Friday, August 7, 2015
विरोधियों से बात नहीं बनती है तो प्यार का जाल फेंकती हैं राधे मां..
भक्तों के सवालों का जवाब नहीं देती है राधे मां, 'छोटी मां' है उसकी आवाज
दहेज़ प्रताड़ना से लेकर अश्लीलता फ़ैलाने के
आरोप लगने के बाद मुंबई पुलिस राधे मां पर लुकआउट नोटिस
जारी करने पर विचार कर रही है।
इसी बीच यह भी सामने
आया है कि राधे मां का ट्रस्ट राधे मां के अलावा उनके प्रमुख
सेवादार छोटी मां और टल्ली बाबा चलाते हैं।
टल्ली बाबा जहां राधे मां से अपॉइंटमेंट फिक्स कराने का
काम करते हैं, वहीं छोटी मां राधे मां के
पूछे गए सवालों का जवाब देती है। बताया जाता है कि
राधे मां भक्तों से बात नहीं करती हैं।
छोटी मां में हैं राधे मां की शक्तियां
राधे मां के साथ छोटी मां हरदम साथ
रहती है। भक्तों को ऐसा बताया जाता है कि राधे मां
की दैवीय शक्तियां छोटी मां में
हैं। इसलिए लोगों की समस्या सुनकर राधे मां
की जगह छोटी मां ही जवाब
देती है। राधे मां की वेबसाइट में ऐसा बताया
गया है कि बचपन से ही राधे मां और
छोटी मां साथ रहती थी। राधे
मां ही उनकी देखभाल किया
करती थी।
विंडोज 10 के साथ भारत में लॉन्च हुए दो नए पावरफुल लैपटॉप
क्लाउडबुक सीरीज पेश
करने के बाद एसर कंपनी ने अपने दो नए लैपटॉप को
भारतीय मार्केट में उतारा है। कंपनी ने
एस्पायर E5-573, एस्पायर V Nitro और एस्पायर R13 को
लॉन्च किया है। इन दोनों डिवाइस में विंडोज का लेटेस्ट ऑपेरटिंग
सिस्टम विंडोज 10 दिया गया है।
एस्पायर E5-573 के फीचर्स-
एस्पायर E5-573 नोटबुक 14 इंच और 15.6 इंच डिस्प्ले साइज
के साथ आता है। इसमें 5th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया
है। यह DDR3 VRAM के साथ आता है। इसके अलावा यह
16 GB तक रैम और 1 TB तक हार्ड डिस्क स्टोरेज सपोर्ट
करता है।
यह लैपटॉप स्काइप सर्टिफाइड है और कंपनी का ट्रू
हॉर्मोनी ऑडियो टेक सिस्टम सपोर्ट करता है। इसके
अलावा इसमें ब्लू लाइट शेल्ड फीचर दिया गया है, यह
डिवाइस की स्क्रिन से निकलने वाले ब्लू लाइट को कम
करता है और आंखों को इससे होने वाले नुकसान से बचाता है।
इस लैपटॉप की कीमत 26,499 रुपए
रखी गई है। इसकी उपलब्धता के बारे में
कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
टिम कुक की सिक्युरिटी पर सालाना 5 करोड़ खर्च करती है एप्पल, अंबानी से भी ज्यादा
दुनिया की सबसे बड़ी टेक
कंपनी एप्पल ने अपने सीईओ टिम कुक
की सलामती पर एक साल में
करीब आठ लाख डॉलर (करीब 5 करोड़
रुपए) खर्च कर दिए। यानी कुक की
सेफ्टी पर हर महीने करीब
41 लाख रुपए का खर्च हुआ। हालांकि, यह अमेजन के
सीईओ जेफ बेजोस और ऑरेकल के
सीईओ लैरी इलिसन की
सिक्युरिटी पर होने वाले सालाना खर्च से कम है।
लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश
अंबानी की जेड सिक्युरिटी पर
होने वाले सालाना 2 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा है।
टिम कुक की सिक्युरिटी पर कैसे हुआ
खर्च?
पर्सनल सिक्युरिटी एक्सपेंस 699,133 डॉलर
टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम 2,520 डॉलर
वैकेशन कैश आउट सिक्युरिटी 56,923 डॉलर
401K प्लान (आफ्टर रिटायरमेंट सिक्युरिटी) 15,600 डॉलर
टोटल (4.8 करोड़ रुपए) 7,74,176 डॉलर
* 'यूएस सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमिशन'
की रिपोर्ट
टिम कुक की सिक्युरिटी पर इतने ज्यादा
खर्च की क्या ये है वजह?
+ एप्पल की 48 लाख करोड़ रुपए की
मार्केट वैल्यू है। यह गूगल के 464 अरब डॉलर और
माइक्रोसॉफ्ट के 380 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू से
ज्यादा है।
+ यह जनरल इलेक्ट्रिक और फेसबुक की कुल
मार्केट वैल्यू के बराबर है।
+ यह अर्जेंटीना, बेल्जियम, इराक, मलेशिया जैसे 50
देशों के जीडीपी के बराबर है।
+ यह मार्केट वैल्यू बीएसई में लिस्टेड टॉप-20
कंपनियों के कुल 750 अरब डॉलर के मार्केट कैप से ज्यादा है।
+ एप्पल के पास 13 लाख करोड़ रुपए का कैश है। यह
टीसीएस, रिलायंस,
आईटीसी,
ओएनजीसी के मार्केट कैप के बराबर है।
+ एप्पल के ऐप स्टोर ने 2014 में 25 अरब डॉलर
की कमाई की। वहीं,
हॉलीवुड फिल्मों की अमेरिका में कमाई 10
अरब डॉलर थी।
+ अप्रैल-जून के क्वार्टरली रिजल्ट के मुताबिक
एप्पल हर दिन 5.10 लाख आईफोन बेचती है।
बाकी टॉप कॉरपोरेट्स की सेफ्टी
पर कितना होता है खर्च?
कॉरपोरेट्स सेफ्टी पर सालाना खर्च
मुकेश अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस
इंडस्ट्रीज़ 2 करोड़ रुपए
जेफ बेजोस, सीईओ, अमेजन 7.5 करोड़ रुपए
लैरी इलिसन, सीईओ, ऑरेकल 10.7 करोड़ रुपए
माइक डेल, फाउंडर, डेल कम्प्यूटर्स 7.5 करोड़ रुपए
होवार्ड शुल्टज, सीईओ, स्टार बक्स 3.7 करोड़ रुपए
* आंकड़े फोर्ब्स, इक्विलर और द रिचेस्ट के मुताबिक
25 रुपये के पैक से शुरू है भारती एयरटेल का 4G सर्विस
भारत के बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर
भारती एयरटेल ने कहा, कि कंपनी ने भारत
के 296 शहरों में अपना 4G सर्विस लांच किया है।
कंपनी ने वर्ष 2012 के अप्रैल माह में कोलकाता में
4G सर्विस शुरू कर दिया था साथ ही 51 शहरों में
यह बीटा ऑफर भी दे रहा था और
अंतत: अब यह 296 शहरों शुरू हो गया है।
- कंपनी के अनुसार, 296 शहरों में कस्टमर्स लोग
हाइ-स्पीड वायरलेस ब्राडबैंड का आनंद ले सकेंगे
और वीडियो स्ट्रीमिंग, सुपरफास्ट
अपलोडिंग व डाउनलोडिंग भी कर सकेंगे।
- कंपनी 3G डाटा की कीमत
पर ही 4G का ऑफर दे रही है और
इसके लिए उपलब्ध डाटा पैक की शुरुआती
कीमत 25 रुपये है। साथ ही प्रत्येक
4G सिम स्वैप के साथ एयरटेल 6 माह के लिए अनलिमिटेड
म्यूजिक स्ट्रीमिंग और विंक म्युजिक पर डाउनलोड्स व
5 फ्री मूवीज के डाउनलोड के लिए प्रति
माह ऑफर कर रहा है।
- एयरटेल 4G के लिए ग्राहकों को 4G सिम लेना होगा।
ओह तो इसलिए कटप्पा ने मार दिया बाहुबली को!
चाहे सरकार कुछ कहे और चाहे पड़ोसी देश चीन में कुछ भी हो रहा हो पर आप जानते हैं कि इस दुनिया में चलता सिर्फ इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट और इंटरटेनमेंट ही है। और इन दिनों पूरी दुनिया की सबसे इंटरटेनिंग मूवी है बाहुबली जिसने नए रिकॉर्ड बना कर धूम मचा रखी है। सबने इस फिल्म को देखा है और पसंद भी किया है पर थियेटर से लेकर सड़क चौराहों तक एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। तो नीचे दिए वीडियो को देखें और आपको मिल सकता है आपके सवाल का जवाब।
देखा आपने कितना आसान जवाब है और क्यों हर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा व्यक्त्ति इस सवाल के जवाब से जुड़ा हुआ है। आखिर फिल्में भी तो हमारी आम जिंदगी का आइना होती हैं जो हमारी रियल लाइफ में हासेता है वही तो हम फिलमों दिखाते हैं अब सदियों पुरानी कहानी है तो क्या बनी तो आज के दौर में है तो आज के सवालों के जवाब देना तो बनता है। सरकार और चीन से कहिए संभल कर फैंसले ले कटप्पा अभी जिंदा है।
सलमान ख़ान और गौतम गंभीर जल्दी बन जाएंगे रिश्तेदार
अपनी बहन की शादी के आठ महीने बाद हुए रिसेप्शन में भाग लेने सलमान खान हिमाचल के मंडी शहर पहुंचे थे तो उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।




