Do well, live well, and dress really well. and life is strange so dont waste time and fully enjoy
Monday, August 3, 2015
बजरंगी भाईजान' कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है।
शनिवार जको कमाए 6.80 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 519.24 करोड़
Happy friendship day
भारत-पाकिस्तान की सरहद पर गोलियों-बमों की
आवाज से सरहदी बाशिंदों की रातें आंखों में गुजर
रही हैं। लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा
कि देश की एक सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड
महिंद्रा (एमएंडएम) की नींव ऐसे दो अजीज दोस्तों
ने मिलकर रखी थी, जिनमें से एक पाकिस्तानी और
एक हिंदुस्तानी था। आज फ्रेंडशिप-डे के मौके पर
मनी भास्कर इन्हीं दोस्तों द्वारा शुरू की गई कंपनी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के सफर की दिलचस्प कहानी
बता रहा है।
पाकिस्तानी गुलाम मोहम्मद ने रखी थी नींव
अविभाजित भारत के लुधियाना में 1945 में दो
भाइयों केसी महिंद्रा, जेसी महिंद्रा और मलिक
गुलाम मोहम्मद ने महिंद्रा एंड मोहम्मद के रूप में
कंपनी की नींव रखी थी। भारत की आजादी और
पाकिस्तान बनने के बाद गुलाम मोहम्मद
पाकिस्तान चले गए और वहां के पहले वित्त मंत्री बन
गए। 1948 में कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा एंड
महिंद्रा कर दिया गया। मोहम्मद के पाकिस्तान में
बसने के बाद कंपनी की तरक्की की रफ्तार धीरे-धीरे
बढ़ रही थी। 1991 में आनंद महिंद्रा इस ग्रुप के
डिप्टी डायरेक्टर बने। तब से लेकर आज तक महिंद्रा
ग्रुप नई ऊंचाइयों को छूने में लगा हुआ है।
1.80 लाख से ज्यादा लोग करते हैं काम
दिलचस्प है कि महिंद्रा ग्रुप में इस समय 1.80 लाख से
भी ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। कंपनी की मार्केट
कैप करीब 84,567 करोड़ रुपए है। 1991 में आनंद
महिंद्रा द्वारा इस ग्रुप की कमान संभालने से लेकर
अब तक कंपनी ने दुनिया भर में अपना कारोबार
फैला लिया है। कंपनी की सफलताओं के इस 24 साल
के सफर में महिंद्रा ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा: बीते एक हफ्ते में शेयर 2.06
फीसदी, एक महीने में शेयर 4.9 फीसदी चढ़ा है। तीन
महीने में शेयर ने 18.7 फीसदी का रिटर्न दिया है।
वहीं, एक साल के दौरान 16 फीसदी चढ़ चुका है।
Saturday, August 1, 2015
कई बार गायब भी हो जाता है गुजरात का स्तंभेश्वर महादेव मंदिर
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर भारत सबसे रहस्यमय मंदिरों में से एक
है। स्तंभेश्वर महादेव मंदिर को गायब मंदिर भी कहा
जाता है। इस मंदिर को गायब मंदिर कहने के पीछे एक
अनोखी घटना है। वह घटना वर्ष में कई बार देखने
को मिलती है, जिसकी वजह से ये मंदिर
अपने आप में खास है।
स्तंभेश्वर महादेव मंदिर के गुजरात राज्य के वड़ोदरा (बड़ोदा)
शहर से लगभग 60 कि.मी की
दूरी पर स्थित कवि कम्बोई गांव में है। यह मंदिर
अरब सागर में खंभात की खाड़ी के किनारे
स्थित है। समुद्र के बीच में स्थित होने
की वजह से इसकी
खुबसूरती देखने लायक है। समुद्र के
बीच स्थित होने के कारण न केवल इस मंदिर का
सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि एक अनोखी घटना
भी देखने को मिलती है।
टाइम मैगजीन ने इतिहास के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट जारी की है।
टाइम मैगजीन ने इतिहास के सबसे
अमीर लोगो की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में
दिल्ली की सत्ता पर राज करने वाले मुगल सम्राट
अकबर भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। माइक्रोसॉफ्ट
के संस्थापक बिल गेट्स को भी इस लिस्ट में शामिल
किया गया है। टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में
टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा टॉप पर हैं। टाइम
मैग्जीन ने पहली बार मानव इतिहास की दस सबसे
अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है।
1. मनसा मूसा (माली)
2. अगस्तस केसर (रोम)
3. सम्राट शेनजोंग (चीन)
4. अकबर (भारत)
5. जोसेफ स्टालिन (सोवियत संघ)
6. एंड्रयू कार्नेगी (अमेरिका)
7. जॉन डी रॉकफेलर (अमेरिका)
8. एलन रूफुस (इंग्लैंड)
9. बिल गेट्स (अमेरिका)
10. चंगेज खान (मंगोलिया)
Friday, July 31, 2015
सिर्फ दो दिन 1.4 करोड़ कंप्यूटर्स पर चलने लगा विंडो 10
आईटी
सेक्टर की दिग्गज
कंपनी कंपनी ने दो दिन
पहले ही नए सॉफ्टवेयर को
रिलीज को किया है। इस
फ्री में डाउनलोड किया
जा सकता है। हालांकि, यह आंकड़ा विंडोज 10 के
लिए बनाया गया कंपनी के टारगेट से काफी कम है।
कंपनी ने तीन साल के भीतर एक अरब कंप्यूटर्स पर
विंडोज 10 को चलाना है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है
कि उन्होंने सॉफ्टवेयर को इस तरह से रिलीज किया
है ताकि इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके।
गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने
कहा कि हमने सभी को विंडोज 10 नहीं दिया है।
जो लोग पुराने विंडोज वर्जन पर अपना कंप्यूटर्स पर
चला रहे हैं और उन्होंने नए वर्जन की मांग की है,
सिर्फ उनही लोगों को नया वर्जन दिया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि 1.4 करोड़ कंप्यूटर्स पर
विंडोज 10 डाउनलोड किया गया है। इसमें कुछ नए
कंप्यूटर्स भी शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि नए विंडोज को लेकर ज्यादा
प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी आई हैं। लोगों का
कहना है कि नया विंडोज पुराने वर्जन से सुधरा हुआ
है। पुराना वर्जन विंडोज 8 के नाम से चल रहा है।
फिल्म का नाम दृश्यम स्टार कास्ट अजय देवगन, तब्बू
फिल्म का नाम दृश्यम
क्रिटिक रेटिंग 4/5
स्टार कास्ट अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता
दत्ता
डायरेक्टर निशिकांत कामत
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक, अजित अंधेरे और अभिषेक पाठक
म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज
जॉनर थ्रिलर
मुंबई: 'फोर्स' फेम डायरेक्टर निशिकांत कामत की
फिल्म 'दृश्यम' इसी नाम से बनी मलयालम सुपरहिट
फिल्म का रीमेक है। इसके हिंदी वर्जन में एक्टर अजय
देवगन एक केबल ऑपरेटर (विजय सलगांवकर) की
भूमिका निभा रहे हैं। विजय अपनी पत्नी नंदिनी
(श्रिया सरन) और दोनों बेटियां (इशिता दत्ता और
मृणाल जाधव) के साथ गोवा में रहते हैं। विजय
ज्यादा पढ़ा-लिखा तो नहीं है, लेकिन वह बहुत
मेहनती है। परिवार ही उनके लिए सबकुछ है। अपनी
फैमिली से बेइंतहा प्यार करने के साथ विजय पर
फिल्मों का भी जुनून सवार है। इनकी जिंदगी
अच्छी चल रही होती है तभी अचानक से शहर की
आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) का बेटा 'सैम' गुम हो
जाता है और शक के घेरे में अजय और उसका पूरा
परिवार आ जाता है। अब क्या विजय अपने परिवार
को कानून से बचा पाएगा या इनके चंगुल में फंस
जाएगा? यह जानने के लिए आपको थिएटर्स का रुख
करना होगा।
अजय देवगन ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है।
बेशक इस फिल्म की सक्सेस अजय देवगन के कंधों पर
टिकी है। फिल्म में वे विनम्र मिडल क्लास आदमी के
रूप में सामने आए है,लेकिन जब उनका परिवार
परेशानियों के धेरे में आता है, तो वे अपनी शातिर
हरकतों से आपको झटका भी देते हैं। पति और पिता
दोनों ही रूप में उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। बॉडी
लैंग्वेज और आंखों से अजय बहुत कुछ कह गए हैं। फिल्म
में वे एक्शन नहीं, बल्कि दिमागी तौर पर लड़ते नजर
आए हैं। 'दृश्यम' में आपको अजय का एक अलग ही
अवतार देखने को मिलेगा।
अजय के अलावा तब्बू की एक्टिंग की भी तारीफ
करनी होगी। तब्बू पर्दे पर दबंग पुलिस ऑफिसर के
किरदार में नजर आईं हैं। इसके अलावा श्रिया
सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने भी अपना
किरदार बखूबी निभाया है।
'दृश्यम' एक फैमिली एंटरटेनर थ्रिलर फिल्म है। इस तरह
की थ्रिलर फिल्म लंबे समय बाद पर्दे पर देखने को
मिली है। इस फिल्म का मजा आप फैमिली के साथ
ले सकते हैं। डायरेक्टर निशिकांत कामत ने ऑरिजनल
फिल्म से हटके ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स कहानी में
पेश कर, इसे जायकेदार बनाया है। एक आम इंसान
दिमाग का ठीक तरीके से इस्तेमाल कर क्या कर
सकता है,यह देख आप भी चौंक जाएंगे। फिल्म की
सबसे बड़ी खासियत है इसकी दिलचस्प कहानी जो
आपको हर पल यह सोचने पर विवश कर देती है कि
आगे क्या होगा? तो यदि आप इस वीकएंड फिल्म
देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेशक'दृश्यम' का
मजा ले सकते हैं!
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान
बॉलीवुड सुपर स्टार
सलमान खान की फिल्म
'बजरंगी भाईजान'
फिल्मों के इतिहास में नया
कीर्तिमान स्थापित करने
की ओर बढ़
रही है।
फिल्म ने भारत में 266.22 करोड़
का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्ड
वाइड बात की जाए तो
फिल्म का बिजनेस 400 करोड़ के
क्लब में शामिल होने के बेहद
करीब है।

